इस दिन आ सकता है SSC पहले चरण के मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का नतीजा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) पहले चरण के मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के नतीजे आज जारी हो सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग एसएससी एमटीएस परीक्षा के परिणाम 25 अक्टूबर को जारी करने वाले थे। लेकिन किसी वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब नतीजे 5 नवंबर को जारी किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा में भारी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है।

अभ्यार्थी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के नतीजे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। इसमें क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को सरकारी मंत्रालयों और विभागों में नौकरी मिलेगी।रिजल्ट देखने के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं इसके बाद होमपेज पर दिए PDF फाइल को डाउनलोड करने के बाद सेव कर लें। जिससे आप आसानी से इससे अपना नाम और रोलनंबर चेक कर सकें।

इसके बाद इस पीडीएफ में Ctrl+F” की प्रेस करके अपना नाम और रोल नंबर डालें और रिजल्ट चेक करें।सेकेंड स्टेज की परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। 6 सितंबर 2019 को एसएससी ने इस परीक्षा की आंसर की जारी की थी जिस पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2019 थी। पहले आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2019 थी जिसे बढ़ाकर 12 सितंबर 2019 कर दिया गया था। टीयर 1 परीक्षा को पास करने वाले आवेदकों को टीयर 2 और फिर टीयर 3 परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों की मानें तो इस परीक्षा में करीब 19.18 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा 2 अगस्त से 22 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। 39 शिफ्ट में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। एमटीएस जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी की नॉन गजैटिड नॉन मैनिस्ट्रैरियल पोस्ट है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading