#MUZAFFARPUR : काँटी में ATM फ्रॉ’ड गि’रोह के 4 शातिर गि’रफ्तार, ATM क्लोन कर निकालते थे रूपए

#MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर जिले कि काँटी थाना पुलिस ने एटीएम फ्रॉ’ड गिरो’ह के 4 शातिर अ’पराधियों को एटीएम पिन रिकॉर्ड करने क्लोन बनाने वाली और स्वैप करने वाली मशीनों के साथ दबो’चा है. इस सम्बन्ध में काँटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि काँटी थाना क्षेत्र के काँटी क़स्बा वार्ड नं. 1 स्थित मस्जिद के सामने एक उजले वरना वाहन में एटीएम हेर फेर कर पैसा निकासी करने वाले 4 युवकों द्वारा किसी घटना को अं’जाम देने कि सूचना प्राप्त हुई थी.

मिली सूचना के आलोक में एक टीम गठित करते हुए पुअनि अभय कुमार और काँटी थाना के पुलिस बल द्वारा चिन्हित स्थल पर घेरा’बंदी कर छापे’मारी की गई. छा’पेमारी के दौरान चार संदि’ग्ध युवकों को हि’रासत में लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न बैंकों के 14 एटीएम कार्ड, 2 ब्लैंक (सादा) एटीएम कार्ड, एक रेडमी और एक वीवो कंपनी का मोबाइल, एक जिओ कंपनी का और एक सैमसंग कंपनी का साधारण मोबाइल, एटीएम मशीन में फिट कर एटीएम पिन रिकॉर्ड करने वाला मशीन, एटीएम स्वैप करने वाला दो छोटा मशीन, एटीएम कार्ड स्वैप कर उससे क्लोन (डुप्लीकेट/नकली) कार्ड तैयार करने वाला एक मशीन, एक चार्जर मशीन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिल्ली नम्बर कि एक लक्ज़री वरना कार जप्त किया गया.

पुलिस हि’रासत में लिये गए युवकों कि पहचान जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के रेपुरा ग्राम निवासी कोमल कुमार, बारा हसन निवासी महेश कुमार, गौतम कुमार (वर्तमान पता काँटी थानांतर्गत काँटी कसवा, वार्ड नं.1) और हरियाणा के करनाल जिले के घरौड़ा ग्राम निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई है.

गिर’फ्तार युवकों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि कार से वे सभी किसी भी एटीएम के पास पहुँच कर शिकार का इंतजार करते थे. कमजोर वृद्ध महिला, पुरुषों व एटीएम की कम जानकारी वालों को ही अपना शिकार बनाते थे. उनके एटीएम में घुसते ही उन्हें झां’सा देकर एटीएम बदल कर पिन डाल कर दूसरे एटीएम के द्वारा रुपयों की निकासी कर लेते थे. एटीएम में कार्ड डालने वाले स्थान पर छोटा सा दिखने वाला स्वैप मशीन फिट कर देते थे और झांसा देकर उपभोक्ता का गुप्त पिन मशीन के माध्यम से रिकॉर्ड कर लेते थे. क्लोन मशीन के द्वारा डुप्लीकेट एटीएम कार्ड तैयार कर घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग या एक दूसरे के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर निकल लेते थे.

काँटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गि’रफ्तार अप’राधियों से पूछताछ के आधार पर जांच पड़ताल कि जा रही है. वहीं आ’रोपितों से बरामद मोबाइल के सीडीआर और कॉल डिटेल की जाँच कर इनके अन्य साथियों को चिन्हित करते हुए गि’रफ़्तारी हेतु छापे’मारी की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading