हाल ही में गायिका नेहा भसीन, सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक पर आ’रोप लगाए थे। लेकिन अब ‘चली चली फिर हवा चली’, ‘आवारा भंवरे’ और ‘बादल पे पांव है’ जैसे गानों को आवाज देने वालीं सिंगर हेमा सरदेसाई ने अनु मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
सोशल मीडिया पर हेमा सरदेसाई ने लिखा, ‘सालों पहले जब इंडस्ट्री में मेरा संघर्ष जारी था, मैं एकमात्र गायिका थी जिसने साफ तौर पर सार्वजनिक रूप से कहा था कि मैंने गानों के लिए अपने मूल्यों से समझौता करने से इनकार कर दिया है। फिर बाकी सभी चुप क्यों थे? और वे इतने सालों से चुप क्यों हैं? मेरे मजबूत सिद्धांतों के बावजूद, मुझे अनु मलिक द्वारा निर्देशित कई ब्लॉकबस्टर हिट गाने मिले।’।

मैं कुछ सिंगर्स से पूछती हूं जो उनके खि’लाफ बात कर रहे हैं… आप इतने सालों से चुप क्यों थे? क्या आप उन सभी अन्य म्यूजिक डायरेक्टर्स को ‘भगवान’ कहने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके साथ आपने काम किया था?’पोस्ट के आखिरी में हेमा ने लिखा, ‘अगर प्रचार के लिए आप उस पर पत्थर फेंक रहे हैं, तो यह स्वीकार्य नहीं है।
मैं उन जाने माने सिंगर्स से पूछती हूं, जिन्हें उनके अधिकांश बड़े गाने मिले, तो आप आज चुप क्यों हैं, जब आपको उनके साथ खड़ा होना चाहिए? मेरा मतलब है कि तालियां दो हाथों से बजती है? जब इस इंडस्ट्री के सबसे रेयरेस्ट डेस्ट मोस्ट सिंगर में से एक पर कुछ कहता है .. संबंधित लोगों को बैठना चाहिए और इस पर ध्यान देना चाहिए।’
