#PATNA : इंजीनियरिंग सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी, 494 छात्रों को मिली सफलता

#BIHAR #INDIA : संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 494 छात्रों को सफलता मिली है। बिहार के कई छात्रों का चयन हुआ है। फर्रुखाबाद के कार्तिकेय को देशभर में पहला व पटना के कुमार मयंक को पांचवां स्थान मिला है। इसके पहले बिहार के छात्रों का इतना अच्छा रिजल्ट नहीं हुआ था। मयंक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र है। पटना के शिवपुरी इलाके में रहता है। उसने कहा कि उम्मीद है इंडियन रेलवे में ए ग्रेड का जॉब मिल जाएगा। उसने बताया कि पहला ऑप्शन इसी का दिया था।

दुर्गापुर एनआईटी से किया था बीटेक
मयंक कुमार ने कहा कि दुर्गापुर एनआईटी से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) किया है। वर्ष 2013 में बीटेक में 10 में 7.45 ग्रेड प्वाइंट प्राप्त हुआ था। इसके बाद जिंदल स्टील प्लांट में नौकरी तीन साल तक की। वर्ष 2017 में गेट परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की। दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग सेवा की तैयारी की। मयंक ने पटना के लोयला स्कूल से पढ़ाई की है। उसे मैट्रिक में 85 प्रतिशत और बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। उसके मन में कुछ बड़ा करने की इच्छा शुरू से थी। बड़ी परीक्षा में देश स्तर पर बेहतर अंक प्राप्त करने का सपना था। बीटेक करने के बाद तीन साल नौकरी भी की। इसके बाद भी पढ़ाई की लालसा मन में बनी रही। इसके बाद नौकरी छोड़कर तैयारी में जुट गया। देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। इससे काफी खुश हूं। अब नौकरी में एक स्थायित्व मिल जाएगी।

देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले मयंक के घर में खुशी का माहौल है। इनके पिता मदन प्रसाद दानापुर कैंट के रक्षा लेखा विभाग के सेवानिवृत्त वरीय लेखा पदाधिकारी हैं। मां किरण प्रसाद गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता से वे काफी खुश हैं। इनके मित्र व शिक्षक रोहित उपाध्याय भी अपने दोस्त की सफलता से काफी खुश हैं।

इतने विद्यार्थियों ने पाई सफलता :
सिविल इंजीनियरिंग 233
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 87
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 86
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन 88

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.