#RANCHI : राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव लालू से मिलने पहुँचे रिम्स

#JHARKHAND #INDIA : राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव मंगलवार को रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद से मुलाकात करने दिन में करीब 12 बजे पहुंचे। उनके आने की खबर प्रदेश पार्टी मुख्यालय को भी नहीं दी गई थी। भोला यादव जेल प्रशासन से विशेष अनुमति लेकर लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंचे थे।


बताया जा रहा है कि वे सिंबल पर लालू प्रसाद के हस्ताक्षर लेने के लिए गए थे। हस्ताक्षर लेने के बाद वे रिम्स से बिना किसी से बात किए निकल गए। उनके आने के पीछे कई अटकलें लगायी जा रही है। माना जा रहा है कि गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर राजद अब 14 सीटों से नीचे समझौता नहीं करने के मूड में है। पिछली बार लोक सभा चुनाव में भी चतरा से गठबंधन के दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतर आए थे, लेकिन दोनों की करारी हार हुई थी। इस बार भी पार्टी सीट बंटवारे को लेकर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद से रायशुमारी पहले कर रहा है।

इधर, प्रदेश पार्टी कार्यालय ने भोला यादव के रिम्स दौरे को लेकर पहले कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही । उसके बाद बताया कि भोला यादव की यह मुलाकात एक औपचारिक मुलाकात थी। पार्टी प्रवक्ता अनीता यादव ने बताया कि भोला यादव ने किसी सिंबल पर लालू प्रसाद का हस्ताक्षर नहीं लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.