बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने 2020 की बहुप्रतीक्षित फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” का लोगो रिलीज कर दिया है। अभिनेता ने लाल सिंह चड्ढा का लोगो साझा किया है जो क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

वीडियो की शुरुआत एक सुखदायक धुन और डायलॉग “क्या पता हम में है कहानी, या है कहानी में हम” के साथ होती है और इसी के साथ फिल्म के लोगो का खुलासा होता है।
आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर इसी डायलॉग के साथ फिल्म का लोगो शेयर किया है।
