#DELHI : नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा – सुप्रीम कोर्ट

#DELHI #INDIA : दिल्ली में वायु प्रदूषण पर आज फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का आज भी सख्त रुख दिखा। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारी तंत्र पराली जलने पर रोक क्यों नहीं लगा सकता ? पराली जलाना समाधान नहीं है। सरकार किसानों से पराली एकत्र क्यों नहीं कर सकती या उसे खरीद क्यों नहीं सकती? उच्चतम न्यायालय ने सवाल किया कि क्या आप लोगों को प्रदूषण की वजह से मरने देंगे ? क्या आप देश को 100 साल पीछे जाने देंगे ?


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading