#BIHAR #INDIA : बिहार म्यूजियम घोटाला सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। बिहार म्यूजियम के आठ कर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया है। विकास आयुक्त सह शासी निकाय अध्यक्ष के आदेश पर इन सभी आठ संविदा कर्मियों का नियोजन रद्द कर दिया गया है। संग्रहालयाध्यक्ष-सह अपर निदेशक बिहार म्यूजियम की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि इनकी नियुक्ति नियमों के विरुद्ध हुई है, इसलिए इनका नियोजन तत्काल पांच नंवबर 2019 से रद्द किया जा रहा है। कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद ने बताया कि इन सभी कर्मियों की बहाली में न तो विज्ञापन निकाला गया, न आरक्षण नियमावली का पालन किया गया और न ही सक्षम प्राधिकार से स्वीकृत ली गई। यहां तक कि स्वीकृत पद के विरुद्ध भी म्यूजियम में बहाली कर ली गई। ऐसे में विकास आयुक्त सह शासी निकाय के अध्यक्ष के आदेश पर इन सभी संविदा कर्मियों की नियुक्ति रद्द की जा रही है। इन कर्मियों का नियोजन पूर्व निदेशक मो. युसूफ के कार्यकाल में हुआ था।

इन आठ कर्मियों का नियोजन रद्द :
अमृत प्रकाश साह- सहायक कला समन्वयक
अभिषेक राज- लेखापाल
विधानचंद्र कुमार-निर्गत शाखा कार्य
कुणाल कुमार- डाटा इंट्री ऑपरेटर
सुनिल कुमार- बुक सेल्विंग
चंदन कुमार- स्टोर कीपर
महेंद्र कुमार- विपत्र लिपिक
अबू राफे- प्रौद्योगिकी तकनीशियन


Like this:
Like Loading...