हिंदी सिनेमाजगत में मलाइका अरोड़ा ने खुद को बतौर डांसर स्थापित किया। हाल ही में मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मलाइका ने यह खुलासा नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर विद नेहा’ में किया।

मलाइका ने नेहा धूपिया के चैट शो में कहा- ‘शुरुआत में मुझे डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था। उस वक्त उस चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था। लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन को लेकर भेदभाव करते थे।’

इस चैट शो के दौरान मलाइका ने कई और खुलासे किए। मलाइका ने कहा कि ‘प्रेग्नेंसी के वक्त भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम पर जाना शुरू कर दिया था।’ इस बारे में बताते हुए कहा, ‘मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया, उन दौरान भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम करना शुरू कर दिया था।