#IND_VS_BAN : दूसरा टी-20 आज, सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा भारत

India vs Bangladesh, 2nd T20I at Rajkot: क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में एक बार फिर दबाव में आया भारत गुरुवार (7 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत के साथ सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा। इस मैच पर चक्रवातीय तूफान ‘महा’ का खतरा भी मंडरा रहा है। भारत को दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच रविवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। भारत इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेता है तो 10 तारीख को नागपुर में होने वाला तीसरा मैच रोमांचक हो जाएगा। लेकिन भारत को वापसी के लिए इस मैच में हर क्षेत्र में संतुलित प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे थे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading