#DELHI_POLICE के समर्थन में #UP_POLICE ने निकाला कैंडल मार्च

#UP #INDIA : बीते दिनों राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुए टकराव के बाद यूपी पुलिस कर्मियों के परिजनों ने बुधवार शाम सड़क पर उतर अपना विरो’ध जताया। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने गाजियाबाद के हापुड़ रोड स्थित आईएमटी कॉलेज से एसएसपी कार्यालय तक कैंडल मार्च किया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ हुई इस बर्बरता की वजह से देशभर में पुलिस कर्मियों का मनोबल टूटा है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस में कार्यरत सैकड़ों जवानों के परिजन बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आईएमटी कॉलेज के सामने इकट्ठा हुए। इसके बाद शांतिपूर्वक ढंग से हाथों में कैंडल और दिल्ली पुलिस के समर्थन में तख्तियां लेकर चलते हुए करीब 35 मिनट बाद गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां कुछ देर मौन रखकर लोगों ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुई घटना पर दुख और चिंता जताई। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब खुद पुलिस कर्मियों की जान खतरे में है तो आमजन की सुरक्षा कैसे होगी। इस मौके पर लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading