SSC MTS पेपर -1 रिजल्ट 2019 की घोषणा के एक दिन बाद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न राज्यों में पदों की अस्थायी रिक्तियों की जानकारी देते हुए एक अधिसूचना जारी की है।
ये भर्ती आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) परीक्षा, 2019 के लिए निकाली हैं।
पदों की संख्या : कुल पद 7099

इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 व 27 वर्ष आयोग द्वारा निर्धारित की गई है।
SSC ने 05 नवंबर, 2019 को SSC MTS पेपर -1 परीक्षा परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा के प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं। आयोग द्वारा पेपर 1 के लिए 2 अगस्त से 22 अगस्त 2019 तक मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा आयोजित की गई थी।
