#PATNA : कोर्ट का निर्णय किसी की जीत-हार नहीं, सिर्फ सद्भाव को विजयी बनायें – सुशील कुमार मोदी

#PATNA #BIHAR #INDIA : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य की जनता से अपील की कि अयोध्या के रामजन्म भूमि मामले में सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ जो भी निर्णय करे, उसे सबको धैर्य और शांति के साथ स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फैसला 17 नवंबर से पहले जब भी सुनाया जाय, किसी भी पक्छ को इसे अपनी हार-जीत के रूप में नहीं लेना चाहिए। किसी को न मिठाई बांटने की जरूरत है, न किसी को मातम मनाना चाहिए।

श्री मोदी ने कहा कि एनडीए अयोध्या मुद्दे पर अदालत के फैसले को सिर्फ न्याय की जीत मानेगा। हमें आशा है कि वर्षों से लटके इस मामले पर ऐतिहासिक फैसला आने के बाद देश में सद्भाव और परस्पर विश्वास का नया युग शुरू होगा। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से भी अपील की कि फैसला आने से पहले अयोध्या मुद्दे को लेकर मीडिया या सोशल मीडिया में किसी प्रकार का बयान न दें। यह सबके लिए संयम बरतने का समय है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.