दो दिवसीय दौरे पर आज पश्चिम चंपारण पहुंचेंगे नीतीश, उ’ग्रवादियों पर विशेष नजर

#BIHAR #INDIA : सीएम नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पश्चिम चंपारण पहुंच रहे हैं। पहले वे मैनाटांड़ के रमपुरवा हाई स्कूल के खेल मैदान में योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यहां वे परिवहन योजना के तहत लाभुकों को वाहन, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण, विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करने के साथ सभा को संबोधित करेंगे। 12 बजे हेलिकॉप्टर से उनके मैनाटांड़ पहुंचने की संभावना है।

मैनाटांड़ में कार्यक्रम के बाद वे एक बजे के आसपास वाल्मीकिनगर के लिए हेलिकॉप्टर से ही प्रस्थान करेंगे। यहां वाल्मीकिनगर बराज के समीप गंडक तटबंध पर किए गए सुरक्षात्मक कार्य का जायजा लेंगे। इसके बाद वीटीआर में निर्मित इको पार्क का उद्घाटन सीएम करेंगे। शाम में सीएम जंगल सफारी कर सकते हैं। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह वे हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि सीएम के आगमन को ले जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएम के कार्यक्रम स्थल समेत सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सीएम हवाई मार्ग से सीधे मैनाटांड़ स्थित रमपुरवा हाई स्कूल मैदान में पहुंचेंगे। यहां परिवहन, कृषि, डीआरसीसी, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आइसीडीएस, डीआरडीए, जीविका, थरूहट विकास अभिकरण आदि विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। वे परिवहन योजना के तहत लाभुकों के बीच तीन पहिया वाहनों का वितरण करेंगे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading