शिवालिका ओबेरॉय को मिली बड़ी फिल्म

पार्टियों और मशहूर शख्सीयतों के पीछे लगे रहने वाले फोटोग्राफर्स की पसंदीदा कलाकार रहीं शिवालिका ओबेरॉय को अपने करियर की बड़ी फिल्म मिल गई है। शिवालिका तभी से सुर्खियों में रही हैं जब से मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक बनने पर शिवालिका को अपनी सहायक के तौर पर टीम में लिया था।

add34705114622545758763.jpg

मशहूर मॉडल रही शिवालिका की ये फिल्म मिक्स मार्शल आर्ट्स के लिए दुनिया भर में पहचान बनाने वाले विद्युत जामवाल के साथ होगी। विद्युत इन दिनों व्यस्त हैं अपनी अगली फिल्म खुदा हाफिज की शूटिंग। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों उजबेकिस्तान में चल रही है।

add2

फिल्म खुदा हाफिज में लीड रोल कर रही शिवालिका कहती हैं, “विद्युत जैसे काबिल अभिनेता और ऊर्जावान कलाकार के साथ काम करने का अलग ही अनुभव हो रहा है। मैं फिल्म की शूटिंग के साथ बहुत कुछ सीख रही हूं। मेरी पहली फिल्म से ये फिल्म कहीं ज्यादा चुनौतियों से भरी है और मुझ पर इस फिल्म के लिए भरोसा करने की खातिर मैं निर्माता कुमार मंगत की शुक्रगुजार हूं।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.