बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर जल्द अपनी अगली फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। उससे पहले वो अमृतसर पहुंचीं और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका । फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

अमृतसर पहुंचीं जाह्नवी ने यहां की मशहूर लस्सी का भी आनंद लिया। फिल्म के निर्देशक के साथ वो लस्सी पीती नजर आ रही हैं।
तस्वीर के साथ जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘भारत जैसी कोई जगह नहीं।’ फिल्मों की बात करें तो ‘दोस्ताना 2’ के अलावा जाह्नवी के पास ‘द कारगिल गर्ल’ और ‘रूही आफजा’ है।
