नोटबंदी एक ‘आपदा साबित हुई है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया – प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी एक ‘आपदा साबित हुई है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।’ प्रियंका गांधी ने आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, ‘नोटबंदी को तीन साल हो गए। सरकार और इसके नीम-हक़ीमों द्वारा किए गए, ‘नोटबंदी सारी बीमारियों का शर्तिया इलाज के सारे दावे एक-एक करके धराशायी हो गए।’ उन्होंने आगे लिखा कि नोटबंदी एक आपदा साबित हुई जिसने हमारी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी। इस ‘तुग़लकी कदम की जिम्मेदारी अब कौन लेगा?’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading