आज है भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का 92वां जन्मदिन

आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (लाल कृष्ण आडवाणी) का 92वां जन्मदिन है। लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने सिर्फ ट्वीट कर लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है, बल्कि वह उनसे मिलने उनके आवास पर भी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी लाल कृष्ण आडवाणी से उनके जन्मदिन पर मिलने उनके आवास गए। इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने कहा, विद्वान, राजनेता और सम्मानित नेताओं में से एक लालकृष्ण आडवाणी का भारत को सशक्त बनाने की दिशा में अहम योगदान है। उनके जन्मदिन पर मैं उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 92वें जन्मदिन पर उन्हें ‘हार्दिक शुभकामनाएं’ दीं। बनर्जी ने ट्वीट करके पूर्व उप प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ”लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूं। भाजपा के सह-संस्थापकों में शामिल आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। उन्हें 2015 में देश से दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading