मोजिला फायरफॉक्स में आया बग, स्क्रीन को कर देता है फ्रीज, जानें…

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी मोजिला फायरफॉक्स  में बग  पाया गया है। यह वा’यरस वाला बग यूजर्स के विंडो और मैक के डिवाइसेज की स्क्रीन को फ्रीज कर देता है, जिससे वेब ब्राउजर पूरी तरह से हैंग या ब्लॉक हो जाता है। रिपोर्ट की मानें तो हैकर्स इस बग के जरिए यूजर्स के डिस्प्ले को फ्रीज कर देते हैं। इसके अलावा यूजर्स को स्क्रीन पर एक मैसेज भी दिखाई देता है।

मैसेज के मुताबिक, यूजर्स को चेतावनी दी जाती है कि उनका डिवाइस पाइरेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है। नए और असली वर्जन को इंस्टॉल करने के लिए इस नंबर पर संपर्क करें। साथ ही हैकर्स यूजर्स को डिवाइस डिसेबल करने की ध’मकी भी देते हैं।

add34705114622545758763.jpg
मैसेज में लिखा है कि यूजर्स अपना डिवाइस बंद कर दें। हमने आपका पीसी ब्लॉक इसलिए किया है, क्योंकि आपका ऑपरेटिंग वर्जन नकली है। साथ ही इससे वायरस भी दूसरे यूजर्स तक पहुंच रहा है। अपने कंप्यूटर को बचाना चाहते हैं, तो चार मिनट के भीतर हमसे संपर्क करें।

यूजर्स अगर मैसेज वाले टैब को बंद कर देते हैं, तो उनके पास एक पॉप-अप आता है। इसमें कहा जाता है कि यूजर्स इस वेबसाइट में जाकर इस यूजरनेम के साथ लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद कुछ नहीं होगा, लेकिन कैंसल करने पर दोबारा लॉगइन करने को कहा जाएगा।

मोजिला फायरफॉक्स का कहना है कि यदि यूजर्स इस स्थिति में फंस जाते हैं, तो उन्हें तुरंत अपने पीसी को क्लोज फीचर के जरिए बंद करना होगा।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading