इस छोटी ‘गंगूबाई’ के बन गए थे लाखों फैन, अब लुक में आया काफी बदलाव

3 साल की उम्र से छोटे पर्दे पर एंट्री करने वाली ‘गंगूबाई’ का असली नाम सलोनी डैनी है । सलोनी की कॉमिक टाइमिंग का हर कोई कायल था । सलोनी लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं और अब 18 साल की हो चुकी हैं। ‘गंगूबाई’ नाम से मशहूर सलोनी के लुक में अब काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।

Saloni Daini

सलोना डैनी ने साल 2007 में ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’ रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में सलोनी ने ‘गंगूबाई’ के किरदार से लोगों को खूब हंसाया था। सलोनी सबसे कम उम्र की कॉमेडियन हैं।

add34705114622545758763.jpg

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सलोनी ने महज 3 साल की उम्र में मराठी सीरियल्स के अलावा मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया।

Saloni Daini

सलोनी का एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुआ था जिसका नाम ‘डिज्नी’ है। सलोनी का एक और हुनर है जिसने लोगों को उनका मुरीद कर दिया।

सलोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलोनी बदली हुई नजर आ रही हैं।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading