MUZAFFARPUR : कुरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय को मा’री गोली, त’फ्तीश में जुटी पुलिस 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : अपरा’धियों में पुलिस व्यवस्था और कानून का खौफ बिलकुल ख’त्म हो गया है. ये जब चाहे, जहाँचाहे, किसी को चाहे गो’ली मा’रने से नहीं हि’चक रहे हैं. ताजा मामला जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस व्यवस्था को धता बताते हुए हथि’यार से लैस अपरा’धियों ने एक युवक को गो’ली मा’र दी जिससे वह गं’भीर रूप में ज’ख्मी हो गया.

घट’ना की सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन दल-बल के साथ मौके पर पहुँच कर मामले की जां’च में जुटे हैं. मिली जानकारी के अनुसार काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चक्कर रोड में प्रभात तारा स्कूल के पास बाइक सवार बेख़ौ’फ़ अपरा’धियों एक ऑनलाइन कुरियर कंपनी फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय को गो’ली मा’र दी. युवक के हाथ मे गो’ली लगने की बात कही जा रही है.

 

गो’ली चलते ही आसपास लोगो की भी’ड़ जुट गई, जिसे देख अप’राधी भा’ग निकलने में काम’याब रहे. घाय’ल युवक की पहचान स्व. मोहन लाल साह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है. डिलीवरी ब्वॉय मनीष हर दिन की तरह आज भी प्रातः अपने सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित आर के टावर में फ्लिपकार्ट नामक ऑनलाइन कुरियर कंपनी कार्यालय के लिए घर से निकला था. सुबह तकरीबन 9:30 में चक्कर रोड के पास प्रभात तारा स्कूल के पास से गुजर रहा था तभी पूर्व से हथि’यार से लै’स होकर घा’त लगाए अपरा’धकर्मियों ने डिलीवरी ब्वॉय पर गो’ली चला दी जिससे वह गं’भीर रूप में घा’यल हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज’ख्मी युवक को निजी अस्प’ताल में भ’र्ती कराया है. गो’ली लगने की जानकारी होने पर ज’ख्मी युवक के परिजन भी अस्प’ताल पहुँच गए. पुलिस मामले की जां’च में जुटी हुई है. मामले के सम्बन्ध में काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन ने बताया की लू’ट की घ’टना घ’टित नहीं हुई है. किसी अन्य कारणों से घ’टना को अंजा’म दिया गया है. सभवतः किसी आपसी रं’जिश-वि’वाद को लेकर घ’टना को अंजा’म दिया गया हो. फ़िलहाल पुलिस हर संभा’वित बिं’दुओं के मद्देनजर आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फु’टेज खंगा’लते हुए त’फ्तीश में जुटी है.

पुलिस के अनुसार घा’यल युवक ने कहा है की-“अपरा’धियों ने कुछ भी नहीं लू’टा और न ही कोई मां’ग की, अपरा’धियों ने सीधे गो’ली चला दी. स्व’स्थ होने पर पूरी जानकारी दी जाएगी.” जबकि ऑनलाइन कुरियर कंपनी के कार्यालय के अधिकारियों का कहना है की एक डिलीवरी करने के उपरांत मनीष कार्यालय आ रहा था, आक’लन के बाद ही बताया जा सकता है की मनीष के पास कितने रुपये थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading