इं’जेक्शन से पहुंचाई जा रही बिग बी के शरीर में दवा

हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे कर लिये। इस मौके पर बिग बी ने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टर उन्हें अब काम से छुट्टी लेकर आराम करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन वह अपने चाहने वालों के प्यार से अभिभूत हैं और बहुत जल्द काम पर वापस लौटेंगे।

अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ब्लॉग पर लिखा कि धरती पर सफेद लिबास में देवदूत यानी डॉक्टर उन्हें काम से छुट्टी लेकर घर बैठने और आराम फरमाने की हिदायत दे रहे हैं। मगर वह जल्द वापस लौटकर काम शुरू करना चाहते हैं।

add34705114622545758763.jpg

अमिताभ ने लिखा, ‘बढ़ते उम्र के साथ झंझावातों से घिरा हूं, सेहत के इस फेर में हर तरह से एक नली गुजर रही है। किसी में सलाइन वॉटर, किसी से इंजेक्शन तो कहीं एक ओर सोनोग्राफ मीटर है। शरीर को इस वक्त कई तरह की सुरंगों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

इंजेक्शन से शरीर में दवा पहुंचाई जा रही है और सफेद लिबाज में धरती के देवदूत कह रहे हैं कि अब रुको, आराम करो लेकिन मैं उठूंगा, काम पर लौटूंगा और अपने तमाम प्रशंसकों के बीच पूरी ऊर्जा के साथ उनके मनोरंजन के लिए लौटूंगा।’

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.