डायमंड शेप कैमरा सेटअप के साथ इस दिन होगा लॉन्च Vivo S5

वीवो जल्द ही डायमंड शेप कैमरा सेटअप के साथ एस5 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इसके पहले कंपनी ने वीवो एस5 से जुड़े कई टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए थे, जिनमें संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली थी।

हाल ही में एक और टीजर पेश किया गया है, जिससे लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हुआ है। इस टीजर के मुताबिक, वीवो इस फोन को 14 नवंबर के दिन मार्केट में उतारेगा। लीक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी वीवो एस5 में डायमंड शेप कैमरा सेटअप देगी।

add34705114622545758763.jpg

सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में रखेगी। वहीं, फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च इवेंट के बाद ही मिलेगी।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में फुल स्क्रीन वाला डिस्प्ले देगी। साथ ही ग्राहकों को फ्रंट में पंच होल कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading