#BREAKING : #MAHARASHTRA के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में खींचतान जारी है। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर इंतजार और लंबा होता जा रहा है, जहां भाजपा ने अब तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है, वहीं शिवसेना बार-बार मुख्यमंत्री पद की साझेदारी पर अड़ी है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हवाले से कहा गया कि भाजपा उनसे तभी संपर्क साधे जब मुख्यमंत्री पद शिवसेना को देने के लिए तैयार हो। उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को घंटे भर तक चली शिवसेना के नये विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की जिस दौरान विधायकों ने दोहराया कि लोकसभा चुनाव से पहले पदों और जिम्मेदारियों के समान बंटवारे के जिस विचार पर सहमति बनी थी, उसे लागू किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में सरकार गठन की समयसीमा जैसे-जैसे खत्म होती जा रही है, वैसे ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के संकेतों को बल मिलता दिख रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading