बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की इस साल की तीसरी फिल्म ‘बाला’ रिलीज हो गई है। फिल्म ‘बाला’ का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। इस कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि पहले दिन ही ‘बाला’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत कर ली है।

फिल्म समीक्षक सुमित कदेल ने ‘बाला’ फिल्म को लेकर ट्वीट किया। इस ट्वीट के मुताबिक पहले दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेसी 25 से 30 फीसदी रही। हालांकि मैटिनी शोज में इसकी ऑक्यूपेसी 50-60 फीसदी होने का दावा किया।
बिजनेस टुडे अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक फिल्म समीक्षकों ने बाला के पहले दिन 10 करोड़ का कलेक्शन करने की उम्मीद जताई है। इस फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ है। ‘बाला’ को वर्ल्डवाइड में कुल 3550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली आयुष्मान की यह पहली फिल्म है।
