‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 11 विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में पूछे गए सवाल के दौरान मराठा शासक ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ को ‘शिवाजी’ कहा गया जबकि औरंगजेब को मुगल सम्राट कहकर संबोधित किया गया। जिसके बाद शो को धम’कियां मिलने लगीं।

मामला बढ़ता देख सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने माफी मांगी। अब इस पर अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया है। अमिताभ बच्चन ने शो के क्रिएटिव हेड सिद्धार्थ बसु के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- ‘किसी को अप’मानित करने की मेरी कोई मंशा नहीं थी। अगर भावनाएं आ’हत हुई हैं तो माफी।’

वहीं सिद्धार्थ बसु ने लिखा- ‘केबीसी 11 के एक सवाल में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर किसी को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। इस सीजन में ऐसे कई सवाल पूछे गए जिनमें पूरे नाम का इस्तेमाल किया गया। अगर किसी की भावाएं आहत हुई हैं तो उसके लिए माफी।’