मानवता और संविधान भी हमारा धर्म है – लालू यादव

#BIHAR #INDIA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला हो उसका आदर करते हुए हमें एकता,भाईचारे और प्रेम के साथ अपना हर धर्म निभाना होगा। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात कही। लालू ने ट्वीट में लिखा, “मानवता और संविधान भी हमारा धर्म है। हमें एकता,भाईचारे और प्रेम के साथ अपना हर धर्म निभाना है। जो भी फ़ैसला हो उसका आदर करते हुए हर हिंदुस्तानी का फ़ैसला शांति,एकता व अहिंसा के मार्ग पर चलने का ही होगा। आओ मिलकर दुनिया को दिखा दें “ये गांधी का देश है,यहाँ एकता का परिवेश है”।” चारा घोटाले के एक मामले में लालू फिलहाल जेल की सजा काट रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading