यह महात्मा गांधी का देश है, अमन और अहिंसा का संदेश – प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार (9 नवंबर) को कहा कि अयोध्या मामले पर जो भी फैसला आए, लेकिन देश में शांति एवं सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”जैसा कि आप सबको पता है, अयोध्या मामले पर आज उच्चतम न्यायालय का फैसला आने वाला है। इस घड़ी में न्यायालय का जो भी निर्णय हो, देश की एकता, सामाजिक सद्भाव, और आपसी प्रेम की हजारों साल पुरानी परंपरा को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।”प्रियंका ने कहा, ”यह महात्मा गांधी का देश है। अमन और अहिंसा के संदेश पर कायम रहना हमारा कर्तव्य है।”


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.