#MUZAFFARPUR : नवनियुक्त एसएसपी ने ग्रहण किया पदभार, डीएम ने किया स्वागत 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने आज शनिवार को जिले में अपना पदभार ग्रहण कर लिया. जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर एसएसपी का स्वागत किया. मौके पर अनुमंडलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नगर राम नरेश पासवान ने भी नवनियुक्त एसएसपी जयंतकांत का पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन और स्वागत किया.

इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए एसएसपी ने कहा की आज ही अयोध्या मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है. फै’सले के मद्देनजर हमारी पुलिस पूरी तरह मु’स्तैद और सत’र्क है. वरीय अधिकारियों के साथ साथ सभी थानाध्यक्षों एवं क्यूआरटी को ग’श्ती बढ़ाने और हाई अल’र्ट रहने का निर्देश दिया गया है. किसी भी प्रकार की अफ’वाहों फ़ैलाने वालों,  विधि व्यवस्था में बा’धक बनने वालों और सांप्र’दायिक सौ’हार्द में व्यव’धान पैदा करने वालों के खि’लाफ कड़ी का’र्रवाई की जाएगी.

उन्होंने शहर की जनता की आकां’क्षाओं पर खरा उतरने के साथ ही अप’राध नियं’त्रण को पहली प्राथमिकता बताया. जिले की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी एसएसपी ने कहा कि आक’लन करने के बाद इस पर बेहतर से बेहतर कार्य किया जाएगा ताकि शहरवासियों को ज्यादा से ज्यादा सुवि’धा मिल सके और शहर को जा’म मुक्त बनाया जा सके. इसके उपरांत जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और पुलिस के वरीय पदाधिकारियों व पुलिस टीम के साथ शहर के मुख्य स्थानों पर भ्र’मण किया और वि’धि व्य’वस्था की जानकारी हासिल की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.