अयोध्या फैसले के बाद स्वरा भास्कर का ट्वीट हुआ वायरल

अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले (Ram Janmabhoomi Babri Masjid title suit) में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने अपना फैसला सुना दिया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस नजीर की बेंच ने अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया। अब तक जो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है, उसके मुताबिक, अयोध्या में विवादित जमीन हिन्दुओं को मंदिर के लिए दी जाएगी और मुस्लिमों को केंद्र सरकार अलग उपयुक्त स्थान पर पांच एकड़ जमीन देगी।

इस मामले पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया…

रघुपति राघव राजा राम..
सब को सन्मति दे भगवान।

बता दें कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अयोध्या समेत देश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। साथ ही यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया। फैसले के बाद शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.