#MUZAFFARPUR जिला किकेट लीग बी डिवीजन 2019-20 : सिहो चैलेंजर और पीसीए रेड विजयी

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार को शुरू हुए बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में खेले गये मैच में सिहो चैलेंजर ने आइसीए जूनियर को 29 रनों से और पीसीए रेड ने जीपीसीसी रेड को 31 रनों से हराया।
जिला स्कूल मैदान में टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिहो चैलेंजर ने सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। चैलेंजर के अभिषेक ने 46 रन एवम् केशव ने 34 रन बनाए।

आइसीए जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुल्तान ने तीन विकेट एवम् शिवम ने दो विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करते हुए आइसीए जूनियर की पूरी टीम 124 रनों पर ही सिमट गई । सुल्तान ने 46 रन आयुष्मान 13 रन , ने विवेक 15 रन बनाए ।सिहो चैलेंजर के विवेक ने तीन विकेट एवम् आर्यन और प्रियांशु ने दो विकेट लिए । सिहो चैलेंजर के विवेक को मैन ऑफ दि मैच दिया गया ।इस मैच के अम्पायर रवि कुमार एवम उदय चन्द्रा थे। झपहांँ फिजिकल कालेज मैदान में पहले खेलते हुये पिककू रेड ने 159 रनों का योग खड़ा किया। शुभम 28,रंजन 22 और परवेज ने 21रन बनाये। जीपीसीसी रेड के विपुल ने चार और निखिल ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीपीसीसी रेड 128 रनों पर आॅल आउट हो गयी। डेनियल 18,शुभम 17 और 15 रन बनाये। पीसीए रेड के शुभम ने तीन विकेट झटके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading