‘बिग बॉस 13’ से हाल ही में तहसीन पूनावाला बाहर हो गए। तहसीन के एक हफ्ते बाद ही शो से बेघर होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा की कजिन और तहसीन की पत्नी मोनिका वाड्रा ने पोस्ट कर बताया है कि राजनीतिक कारणों से उनका सफर बीच में ही खत्म किया गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की मांग उठ रही है।
ट्विटर पर लगातार “Bring Back Tehseen” ट्रेंड कर रहा है। तहसीन के प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- वह बहुत अच्छा कर रहे थे, लेकिन राजनीति के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। हम उन्हें शो में याद करते हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं बिग बॉस देखना छोड़ दूंगा अगर तहसीन को शो में वापस नहीं लाया गया।
