#BIHAR #INDIA : समाज कल्याण विभाग, बिहार ने विभिन्न श्रेणी के 79 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत लेखा अधिकारी, लेखाकार, लेखा सहायक, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, परामर्शी समेत अन्य कई पद भरे जाएंगे। ये नियुक्तियां राज्य बाल संरक्षण समिति के अंतर्गत अनुबंध पर भरे जाएंगे। हर प्रकार के आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को दिया जाएगा। अन्य राज्य के सभी वर्ग के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2019 है।


