हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वह अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। सलमान खान ‘दबंग 3’ का बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रमोशन कर रहे हैं जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सलमान खान इस बार अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ के लिए फैंस को भी खास और बड़ा मौका दे रहे हैं।
सलमान खान अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ में आम लोगों को डायलॉग लिखने का मौका दे रहे हैं। दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सलमान कुछ गुंडों का रास्ता रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद एक गुंडा सलमान खान से कहता है- ‘रास्ते से हट जाओ चुलबुल, वरना तुम्हारे रास्ते लगा दूंगा। इस पर सलमान खान उसे कोई जवाब नहीं देते हैं।

इसके बाद सलमान कहते हैं कि इसे जवाब हम नहीं आप देंगे, तो आप बताइए कि हम काउंटर रिप्लाई (जवाब) क्या दें?’ वीडियो में सलमान खान आगे कहते हैं कि ‘आपका काउंटर रिप्लाई हमें पसंद आया तो हम वो फिल्म में इस्तेमाल करेंगे।’ इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हम चुप हैं, इंतजार में सही काउंटर के और हमें पूरा भरोसा है कि आप हमें देंगे एक जबरदस्त काउंटर। #Dabangg3BadassDialogue के साथ भेजे अपना काउंटर।
