#MUZAFFARPUR जिला क्रिकेट लीग बी डिवीजन : आइडियल की तीसरी जीत, जीपीसीसी रेड के हार का क्रम जारी

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला क्रिकेट लीग ” बी ” डिवीज़न में मंगलवार को खेले गये मैच में आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने जीपीसीसी रेड को 70 रनों से हराया। तिरहुत फिजिकल कॉलेज के मैदान में खेले गये मैच में टॉस जीत कर जी.पी.सी.सी.रेड ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 129 रनों के स्कोर खड़ा किया , आइडियल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अविनाश ने 27 रनों, अंगद ने 25 रनों का योगदान दिया, वहीं जी.पी.सी.सी रेड की ओर से निखिल ने 3 विकेट, डेनियल व विपुल ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। 130 रनों का पीछा करने उतरी जी.पी.सी.सी रेड पूरी टीम 59 रनों पर सिमट गयी। जी.पी.सी.सी.रेड की ओर से बेलाल ने 24 रनों के योगदान दिया, वहीं आइडियल क्रिकेट एकेडमी की ओर से नीतीश ने 3 विकेट, अंगद व शिवम ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। आज के मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अंगद को घोषित किया गया, आज के मैच में अंपायर की भूमिका में उदय चंद्रा और सन्नी वर्मा थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading