पानीपत में अर्जुन के ‘बाजीराव’ की तरह दिखने पर आया इस डिजाइनर का बयान

कुछ वक्त पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘पानीपत’ के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे। वहीं उसके बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। लेकिन दोनों ही बार अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक में सोशल मीडिया यूजर्स अर्जुन को बाजीराव मस्तानी के रणवीर सिंह की कॉपी बताते रहे। ऐसे में अब फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर और मशूहर फैशन स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला का रिएक्शन आया है। जब बाजीराव मस्तानी के रणवीर सिंह की तरह दिखने पर अर्जुन को दिखने पर अर्जुन को ट्रोल किया तो नीता उनके बचाव में आ गई हैं।

नीता ने कहा, ‘जब में गोवारिकर के साथ काम करती हूं, तब मैं एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर नहीं बल्कि कॉस्ट्यूम टेक्निशियन हो जाती हूं। वो आपको पूरी आजादी देते हैं, किसी ऐतिहासिक फिल्म में काम करना मतलब उसकी स्क्रिप्ट को कई बार पढ़ना ताकि कहानी के किरदारों को समझा जा सके।

add34705114622545758763.jpg

नीता ने आगे कहा, ‘पानीपत की लड़ाई बाजीराव मस्तानी के समय की बात है। तो फिर मैं कैसे कुछ बदल सकती हूं, फिल्म में अर्जुन कपूर का कैरेक्टर सदाशिवराव भाऊ का है जो कि बाजीराव पेशवा के भतीजे हैं। पार्वती बाई सदाशिवराव की पत्नी हैं। मैं कॉस्ट्यूम्स को अलग दिखाने के लिए इतिहास नहीं बदल सकती।’

वहीं अर्जुन को लेकर नीता ने कहा, ‘हम बहुत गर्मी में शूटिंग कर रहे थे और सैनिक के लुक में अर्जुन को काफी वजनी कपड़े पहनने थे। लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते थे।’ इसके अलावा कृति के बारे में बात करते हुए नीता ने कहा, ‘हमने कोल्हापुर और पुणे से साड़ियां उठाई और फिर मैंने प्रिंट्स मिक्स किए और उन्हें दोबारा सिला।’

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading