इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने सभी एंड्रॉयड वर्जन के लिए अपने नवीनतम फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को शुरू कर दिया है। ये सुरक्षा से जुड़ा फीचर है, जिसकी मदद से आपका वहाट्सएप चैट पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। इस फीचर को प्राइवेसी सेटिंग में जाकर सक्रिय करना होता है। इस फीचर को सक्रिय करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग में जाएं। उसके बाद अकाउंट में जाकर प्राइवेसी के आइकॉन को टैप करें। यहां से फिंगरप्रिंट लॉक को चुनें। यह आपसे पूछेगा कि आप कितनी देर में अपनी स्क्रीन लॉक करना चाहते हैं। आपको तुरंत, एक मिनट बाद और 30 मिनट बाद के विकल्प दिए जाएंगे।


