रेट्रो लुक में दिखी आलिया भट्ट

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट अपने फैशन सेंस से भी सबको चौंका देती हैं। पिछले दिनों अपने करियर के सबसे बोल्ड फोटोशूट से हैरत में डालने वाली आलिया का नया लुक फिर चर्चा में है।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया का रेट्रो लुक कमाल का है।

सफेद रंग के रंग-बिरंगे ब्लेजर में आलिया नजर आ रहीं है। इस ब्लेजर को प्रबल गौरंग ने डिजाइन किया है।

वहीं लाल रंग के फ्लेयर्ड पैंट के साथ इसे मैचिंग किया गया है। जो उनके लुक को रेट्रो बना रहा है।

आलिया के लुक की सबसे खास बात है हील्स। नीले रंग की चमकीली ब्लॉक हील्स लुक को आकर्षक बना रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.