#UP : राजधानी सहित कई इलाकों में पछुआ हवा चलने के कारण ठंड के प्रभाव में बढ़ोतरी

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश की राजधानी व इसके आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पछुआ हवाओं के चलने के कारण रात के दौरान ठंड के प्रभाव में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय से टकरा कर आने वाली पछुआ हवाओं ने रात में ठंडक बढ़ा दी है। इसके साथ ही क्षेत्र में बादल भी छाए हुए हैं, इससे धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। हालांकि अभी दूर-दूर तक बारिश होने के आसार नहीं हैं।


विभाग के अनुसार रात के दौरान कोहरा छा सकता है और दिन के दौरान तापमान की वजह से कोहरा साफ हो जाएगा। इसी बीच पुर्वी हवाओं के चलने से जहां तापमान में बढ़ोत्तरी होती है, तो वहीं पछुआ हवांए तापमान को लुढ़का देती हैं। ऐसे में तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 13 डिग्री, बरेली का 14 डिग्री, फैजाबाद का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.