#PATNA : नि’धन के बाद भी सम्मान को तरसे महान गणितज्ञ, पप्पू यादव का सरकार पर निशाना

#BIHAR #INDIA : बिहार विभूति वशिष्ठ नारायण सिंह को जीते जी सम्मान न दे पाने वाली बिहार सरकार के राज में उनके नि’धन के बाद भी सम्मान नहीं मिला। आज गुरुवार की सुबह उनके निध’न के बाद सूबे के सबसे बड़े अस्पताल PMCH प्रशासन की घोर ला’परवाही सामने आई। अस्पताल प्रशासन ने उनके श’व को ला’परवाही से लावा’रिश परिसर में छोड़ दिय। बताया जा रहा है कि उनके श’व को ले जाने के लिए परिजनों को कोई एम्बुलेंस भी मुहैया नहीं करायी गयी है।

उनके परिजन शव के साथ अस्पताल परिसर में ही खड़े हैं। दुनिया भर में देश और बिहार का नाम बढ़ाने वाले इस शख्स के निधन के बाद PMCH प्रशासन ने बस डे’थ सर्टिफिकेट देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। वही pmch वशिष्ठ नारायण के निधन की खबर सुन शो’क व्यक्त करने पहुंचे पूर्व सांसद और जनअधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव भी जमकर अस्पताल प्रशासन और सरकार पर बरसते हुए कहा है कि बिहार के इतने चर्चित महान गणितज्ञ को सम्मान देने की वजाय उनका अपमान हो रहा है उनकी सुध लेने की फुरसत न तो सरकार को है न ही उनके अधिकारियों की अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही पर उनके परिजन भी ह’तप्रभ हैं। वे दुःख व्यक्त करने के अलावा कुछ कर भी नहीं सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading