#DELHI : ऑड-ईवन का आज आखिरी दिन, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

#NEW_DELHI : दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी प्रदूषण का प्रको’प जारी है। आसमान में बादलों के कारण बनी धुंध (स्मॉग) ने मुसीबत बढ़ा दी। इस कारण वायु गुणवत्ता और खराब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं दिल्ली में आज (शुक्रवार) से ऑर्ड ईवन खत्म हो रहा है जो चार नवंबर से शुरू हुआ था। उधर, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के प्रकोप के चलते स्कूल भी दूसरे दिन बंद हैं।

जानें कहां कैस है एयर क्वालिटी
– केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आईटीओ में प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 489 (गंभीर श्रेणी) में है।
– लोधी गार्डन में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।
– गाजियाबाद और नोएडा में वायु की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।
– वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बागपत में ‘गंभीर’ श्रेणी में 434 पर है।
– हरियाणा: स्मॉग ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया क्योंकि गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता बिगड़ गई।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading