#UP : जल्द ही प्रदेश के हर दो जिले के बीच में होगा एक मेडिकल कालेज – योगी

#UP #INDIA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश के हर दो जिले के बीच में एक मेडिकल कालेज स्थापित किया जाएगा। प्रदेश में 14 नए मेडिकल कालेज खोलने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। यह बात मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार से अपने आवास पर भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बुंदेलखंड में पेयजल योजना के माध्यम से पीने के लिए पानी घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। हर घर नल योजना के तहत सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पर सरकार काम कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकताओं में हैं लिहाजा परिवार, समाज और राष्ट्र की महत्ता को देखते हुए प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए डाक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है। सरकार ने आय़ुष्मान योजना के तहत 1.18 करोड़ लाभार्थियों को सुविधा दी है। इससे वंचित रहने वाले 10.56 लाख लोगों को मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना में सुविधा प्रदान की गई है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.