#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में सरकार को लेकर जारी मंथन के बीच शिवसेना, एनसपी और कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शनिवार को मिलने का समय मांगा है। यह समय राज्य में किसानों की स्थिति के बारे में चर्चा करने के लिए मांगा है। इससे पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र का अगला सीएम शिवसेना से ही होगा। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि सवाल बार बार पूछा जा रहा है कि शिवसेना का सीएम होगा क्या? सीएम के पद को लेकर ही शिवसेना और बीजेपी के बीच में विवाद हुआ था, तो निश्चित रूप से सीएम शिवसेना का होगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना को अपमानित किया गया है, उनका स्वाभिमान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है।


