बॉलीवुड की सबसे आकर्षक अभिनेत्रियों में से एक कियारा आडवाणी, एक बार फिर अपने आकर्षक अंदाज से सबको दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में आयोजित मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी-बड़ी फैशन दिवाओं को टक्कर देते हुए कियारा महफिल की जान बनीं। कियारा ने लेबनीज फैशन डिजाइनर निकोलस जिब्रान का डिजाइनर सेक्विन हाई थाई स्लिट गाउन पहना है।

कियारा आडवणी के इस लुक को अमेरिकी मॉडल ‘किम कार्दाशियन’ जैसा लुक कहा जा रहा है क्योंकि इससे पहले किम हूबहू ऐसे ही लुक में नजर आ चुकी हैं। कियारा का रॉयल और स्टाइलिश अवतार इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि ये कियारा का अबतक का सबसे उम्दा लुक है।