वेस्टर्न हो या पारंपरिक, अनुष्का शर्मा हर वेशभूषा को पूरी ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। इसके पीछे उनका स्टाइलिंग और फैशन सेंस है जो हर लुक में निखरकर सामने आता है। अनुष्का के स्टाइलिंग में सबसे खास बात ये है कि वो स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़े कैरी करती हैं।

पति विराट कोहली संग छुट्टियां बिताकर वापस लौटीं अनुष्का शर्मा का नया फोटोशूट काफी स्टाइलिश है। ऑफ व्हाइट शाइनी ड्रेस में अनुष्का शर्मा का नया स्टाइल स्टेटमेंट काफी कैसुअल और स्टाइलिश है।
हॉलीवुड सिंगर कैटी पैरी की पार्टी में शॉर्ट ड्रेस में पहुंचीं अनुष्का हमेशा की तरह फैशन डीवा लग रही हैं। इस कम्फर्टेबल ड्रेस की पफ स्लीव्स अनोखी है। लुक को डिसेंट रखते हुए अनुष्का ने ब्रेसलेट और घडी के साथ लुक को अक्सेसराइज किया है। मिड पार्टेड स्ट्रेट हेयर स्टाइल सबको काफी पसंद आया। हालांकि यूजर्स ने ‘थर्ड क्लास फैशन सेंस’ और स्लीव को ‘पिलो कवर’ कहते हुए ट्रोल भी किया।
