
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आगरा व कानपुर में जहां मेट्रो का निर्माण जल्दी शुरू हो जाएगा वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में भी लाइट मेट्रो निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को ही कानपुर मेट्रो का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जल्दी ही आगरा मेट्रो के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर तथा झांसी में लाइट मेट्रो का काम भी किया जाएगा।

