#PATNA : धनेश्वर महतो ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों का किया विरोध, देखें..

#PATNA #BIHAR #INDIA : शनिवार को भारतीय मित्र पार्टी के कार्यालय पटना में प्रेस वार्ता रखा गया प्रेस वार्ता में भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा की किसान देश का बदहाल है और कालाबाजारी को की चांदी हुई पड़ी है देश के किसान के विषय में श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि हम किसानों का आय दोगुना करेंगे उसके ऊपर अभी तक एक भी कदम नहीं उठाया गया है लहसुन ₹180 किलो अभी बिक रहा है, प्याज 80 से ₹100 किलो बिक रहा है।

लेकिन इसका फायदा मोदी राज में कालाबाजारी उठा रहे हैं। जो कि इसका फायदा किसानों को होना चाहिए भारतीय मित्र पार्टी केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग करती है कि हर ब्लाक के अंदर एक ऐसी व्यवस्था करी जाए जिससे किसानों को अपने सब्जियों को रखने की सुविधा उसे उपलब्ध कराई जाए और सरकार किसानों की सभी सामग्रियों की डायरेक्ट मंडी के अंदर बेचने के लिए ऐसी कमेटी का गठन करें जो किसान को डायरेक्ट फायदा हो। भारतीय मित्र पार्टी वृत्ति शिक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था किसानों की समस्या को लेकर 25 नवंबर से शुरू होगा। भारतीय मित्र पार्टी का आंदोलन जब तक आंदोलन नहीं रुकेगा जब तक के सरकार इन इन सभी मांगों को पूरा नहीं करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.