#PATNA : बा’ढ़, डें’गू, ज’हरीली हवा, के बाद अब पीने का पानी बना आ’फत, जानें..

#BIHAR #INDIA : पिछले कुछ दिनों से ज’हरीली हवा का कहर झेल रहे पटना के लोगों के लिए पानी के मुद्दे पर भी बुरी खबर है। राजधानी का पानी भी पीने लायक नहीं रहा। देश के 21 शहरों में लिए गए पेयजल नमूने में पटना के पानी की गुणवत्ता बहुत खराब है। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को पेयजल पर अध्ययन रिपोर्ट को जारी किया।

रिपोर्ट के मुताबिक 17 राजधानियों का पानी पीने लायक नहीं है, सिर्फ चार राजधानी शहरों का ही पानी ठीक पाया गया है। पासवान ने कहा कि हम साफ पानी की मुहिम को जारी रखना चाहते है। अगले चरण में सभी राजधानियों में भी पानी की जांच की जाएगी। इसके बाद स्मार्ट सिटी और फिर सभी शहरों के पानी की गुणवत्ता की जांच होगी, ताकि 2024 तक सबको स्वच्छ पेयजल मिल सके।

भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न शहरों से पानी के नमूने जमा कर उनकी गुणवत्ता की जांच कर यह अध्ययन किया। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सभी 11 नमूने फेल हो गए, जबकि पटना, देहरादून तथा लखनऊ से लिए गए दस-दस नमूने भी फेल हो गए। रांची में दस नमूने लिए गए थे जिनमें से नौ पास हुए और एक फेल हो गया। मुंबई के सभी दस नमूने सही पाए गए। वहीं भुवनेश्वर और हैदराबाद से लिए दस में से सिर्फ एक-एफ नमूना फेल हुआ है।


पटना के पानी में जिंक, आर्सेनिक, फ्लोराइड व लोहा जैसे तत्व मानक के नीचे पाए जाते हैं। नगर निगम की जलापूर्ति शाखा हर छह महीने पर पानी की जांच कराती है। शहर की जरूरत 336 एमएलडी पानी की है लेकिन महज 236 एमएलडी की आपूर्ति होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.