#DELHI : दिल्ली के दू’षित पानी की रिपोर्ट पर मचा घमासान, जानें..

#DELHI #INDIA : दिल्ली के दू’षित पानी की रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के सवाल उठाने पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का ट्वीट करके कहा है कि आप के नेताओं ने मांग की थी कि उन्हें जांच की रिपोर्ट नहीं मिली है। भारतीय मानक ब्यूरो ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में पानी की जांच की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है जो मुख्यमंत्री आवास पर प्राप्त हो गयी है।

आपको बता दें कि इससे पहले ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा था कि मैंने पासवान जी को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है और पूछा है कि आपने पानी के सैंपल कहां से लिए हैं? दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा पिछले 9.5 माह में लगभग 1 लाख 55 हज़ार सैंपल्स की जांच की गई जिसमें 98.5 प्रतिशत सैंपल सही पाए गए। आखिर आपने पानी की जांच कहाँ से की? क्या नाले का पानी उठाकर जांच की।

इससे पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने उस रिपोर्ट पर सवाल उठाया है, जिसमें पाया गया कि दिल्ली का पानी खराब गुणवत्ता का है। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर उन 11 स्थानों का विवरण दिया, जहां से पानी के नमूने एकत्र किए गए थे। पासवान ने ट्वीट कर कहा, “विभिन्न माध्यमों से दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर आई बीआईएस की रिपोर्ट पर आप और उसके नेताओं ने सवाल उठाए हैं। यह बार-बार पूछा जा रहा है कि आपने ये नमूने कहां से एकत्रित किए हैं। नाम और पते के साथ यह रहा उन 11 स्थानों का विवरण जहां से पानी के नमूने लिए गए है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading