#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में सरकार को लेकर जारी संकट के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हालांकि, यह मुलाकात महाराष्ट्र में किसानों को लेकर होगी। शरद पवार और पीएम मोदी के बीच यह मुलाकात संसद भवन में तकरीबन दोपहर 12 होगी। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, ‘एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज संसद में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। किसानों के मुद्दे को लेकर यह मुलाकात होगी।

हम प्रधानमंत्री से किसानों के लिए कुछ राहत की मांग करेंगे। महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात ने 70 हेक्टेयर जमीन की फसल को बर्बाद कर दिया है और कुल नुकसान तकरीबन पांच हजार करोड़ रुपये का हुआ है। मालूम हो कि इस मुद्दे पर संसद परिसर में शिवसेना सांसदों ने भी प्रदर्शन किया था।

